फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगे 26.20 लाख रुपये

Sat, 09 Mar 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर नौ आरोपियों ने 26 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने युवक को फर्जी वीजा दे दिया, जो जांच में सही नहीं पाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव बरोट निवासी गुरप्रीत सिंह ने ढांड थाना में शिकायत दी कि वह अपने भाई मनप्रीत सिंह को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उसने गांव समाधां निवासी सिमरन कौर व उसके पति जतिंदर सिंह से बातचीत की। सिमरन कौर ने कहा कि वे उसके भाई का ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवा देंगे। वह वहां पर काम भी करेगा और पैसे कमाएगा।
विज्ञापन


आरोपियों ने गांव टीक निवासी दलेर सिंह, उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर, लवप्रीत सिंह, दिल्ली निवासी जगप्रीत सिंह, उसकी पत्नी कुलदीप कौर, अंबाला निवासी संदीप सेठी व मुकेरिया पंजाब निवासी लखा सिंह के साथ मिलकर अलग-अलग समय में उससे 26 लाख 20 हजार रुपये ले लिए व कहा कि उसके भाई को इंडोनेशिया के रास्ते ऑस्ट्रेलिया भेजेंगे।

आरोपियों ने उसके भाई इंडोनेशिया भेज दिया और करीब एक महीने तक वहीं रखा। बाद में आगे नहीं भेजने पर उसके भाई को मजबूरन वापस भारत में आना पड़ा। यहां आकर जब उन्होंने वीजा चैक करवाया तो पता चला की ये वीजा तो नकली है।
विज्ञापन


गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जब उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ 26 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें