फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरडी और एफडी करवाने के नाम पर 24 लाख रुपये ठगे

Mon, 20 May 2024 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सोसायटी बनाकर आरडी, एफडी करवाने के नाम पर ठगों ने 60 लोगों से करीब 24 लाख रुपये ठग लिए । पुलिस ने शिकायत पर 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुराना कारखाना नरवाना निवासी हरिकेश बंसल ने सिविल लाइन थाने को दी शिकायत में बताया कि लहरका रोड अमृतसर निवासी मलूक सिंह उप्पल, उसके बेटे गुरप्रीत सिंह उप्पल व हरप्रीत ने सर्वोत्तम विकास सोसायटी लिमिटेड, सर्वोत्तम हाइटेक इंफ्रा लिमिटेड व सर्वोत्तम सेल्फ ग्रोथ निधि लिमिटेड के नाम से कंपनियां बना रखी हैं। ये कंपनी आरडी, एफडी व प्लॉट/फ्लैट की बुकिंग करवाने का काम करती हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों के कहने पर वह भी इन कंपनियों के साथ मिलकर काम करने लगा। उसने गांव सजूमा के रहने वाले रामचंद्र व हरद्वारी को भी कंपनी से जोड़ दिया और तीनों इस कंपनी में काम करने लगे। उन्होंने कंपनी से जुड़कर करीब 60 लोगों की आरडी व एफडी करवा दी, जिसकी राशि करीब 24 लाख रुपये बनती है। जब उपभोक्ताओं की आरडी व एफडी परिपक्व होने को आई तो आरोपियों ने कंपनी और कैथल में कार्यालय भी बंद कर दिया और फरार हो गए। इस ठगी में आरोपियों का साथ उनके रिश्तेदारों ने भी दिया है, जिनमें उनके रिश्तेदार व कार्यालय में काम करने वाले शशि भूषण, सुखवंत सिंह, धर्मेंद्र कौर, मंदीप कौर, संजीव कुमार, कुलदीप सिंह, कर्णवीर, सौरभ महाजन व जगतजीत सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं और अन्य जगहों पर भी लोगों से इसी प्रकार करोड़ों रुपये ठगी कर चुके हैं। आरोपियों ने षड्यंत्र रचकर यह धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी संजय ने बताया कि पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें