फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस

Mon, 20 May 2024 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के रेलवे रोड पर स्थित बड़ा डाकखाना के पास नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों की ओर से एक दुकानदार पर की गई फायरिंग के मामले में शहर थाना पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी ये तीनों आरोपी बदमाश पुलिस की गिरफ्तार से बाहर हैं।
विज्ञापन

सेक्टर 19 निवासी दुकानदार राजेश कुमार ने शहर थाना को दी शिकायत में बताया कि उसकी आशीष ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुर्गा मार्केट दुकान है। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह राजीव के साथ दुकान पर बैठा था। इस दौरान एक बाइक पर आए तीन बदमाश उसकी दुकान के पास बाइक रोक कर खड़े हो गए। इसके बाद एक बदमाश ने उसे जान से मारने की नीयत से उसकी दुकान में पिस्तौल से फायर कर दिया। इसके बाद उसने दूसरी गोली भी चलाई जो उसकी दुकान के शीशे के गेट में लगी। बाद में तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर वाल्मीकि बस्ती की तरफ भाग गए। आरोप हैं कि बदमाशों से किसी रंजिश के कारण उस पर फायर किए हैं। शहर थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि दुकानदार राजेश कुमार की शिकायत के बाद हत्या के प्रयास मामले में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें