फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इंग्लैंड भेजने के नाम पर ठगे 12.46 लाख रुपये

Wed, 07 Feb 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दो युवकों को इंग्लैंड भेजने के नाम पर तीन आरोपियों ने उनसे 12 लाख 46 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डेरा गरजा सिंह कैथल निवासी जसवंत सिंह ने शहर थाना में शिकायत दी कि वह 10वीं कक्षा तक पढ़ा लिखा है और बेरोजगार होने के कारण विदेश जाना चाहता था। अर्जुन नगर कैथल निवासी तरुण शर्मा उसका दोस्त है। करीब 8/9 महीने पहले वह अपने मामा ह

जूर सिंह के घर गांव खुड़ा पंजाब में गया हुआ था। उसके मामा के लड़के बिट्टू के साथ देसी दवाई लेने के लिए पूर मंडी जिला पटियाला चला गया। वहां पर उसकी जान पहचान वैध राजकुमार के साथ हो गई। राजकुमार ने बताया कि वह देशी दवाई देने के अतिरिक्त लोगों को विदेश भेजने का भी काम करता है। राजकुमार ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और बाद में उसे विदेश भेजने के बारे में फोन करके बाते करने लगा और कहने लगा कि उसका लड़का सुमित भी विदेश भेजने का काम करने लग गया है। ये सब बातें उसने अपने दोस्त तरुण शर्मा को भी बताई। वह और उसका दोस्त तरुण शर्मा एजेंट राजकुमार के झांसे में आ गए और इंग्लैंड जाने बारे एजेंट राजकुमार व सुमित से प्रति व्यक्ति के हिसाब से 12 लाख रुपये में बातचीत हो गई। नवंबर 2023 में राजकुमार व उसका लड़का सुमित कैथल आए और उन दोनों के दस्तावेज ले गए। 12 से 24 दिसंबर 2023 के बीच आरोपियों ने उनसे 12 लाख 46 हजार रुपये ले लिए। चार जनवरी 2024 को आरोपियों ने इंग्लैंड देश के स्टीकर वीजा की अधूरी फोटो उनके पास भेजी। एजेंट राजकुमार ने कहा कि वह चंडीगढ़ में मुख्य एजेंट मुकेश कुमार के घर पर पैसे देने के लिए गया हुआ है और मुख्य एजेंट मुकेश कुमार से वीजा व अन्य कागजात लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद आरोपियों ने कहा कि 13 जनवरी की फ्लाइट कैंसल हो गई है और 19 जनवरी की फ्लाइट बुक करवा दी है। आरोपियों ने उनके पास व्हाट्सएप से दो एयर टिकेट भेज दी। वीजा के बारे पता करवाया तो पता चला कि यह फर्जी है। इसके बाद उन्होंने एजेंट से पैसे व कागजात वापस मांगे तो उन्हें धमकी दी। आरोपियों ने 12.46 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें