फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुर्तगाल भिजवाने के नाम पर 11.50 लाख रुपये ठगे, दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। खुराना गांव के एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर 11.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस मामले में सदर थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना कैथल में दी गई शिकायत में खुराना गांव निवासी अनूप कुमार ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इसे लेकर संजय कुमार से उसकी बातचीत हुई। संजय कुमार ने कहा कि उसका भाई पुर्तगाल गया हुआ है तथा वह गांव के दो लोगों को भी पुर्तगाल भिजवा देगा। उसने संजय कुमार को कहा कि उसका साला मनदीप तथा वह पुर्तगाल जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय ने कहा कि वह साढ़े 11 लाख रुपये प्रत्येक व्यक्ति लेगा। इस प्रकार उसने अपने तथा अपने साले के सभी दस्तावेज उसे तथा गुरमुख सिंह को व 11 लाख 50 हजार रुपये की राशि दे दी। बार-बार आश्वासन के बावजूद जब उन्हें विदेश नहीं भेजा गया तो उसने अपनी राशि वापस की मांग की तो आरोपी ने राशि देने से इनकार कर दिया। इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें