फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बैंककर्मी बन 89 हजार रुपये का लगाया चूना

Fri, 07 Jul 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पाडला गांव के निवासी व्यक्ति को मोबाइल पर कॉल कर बैंक कर्मचारी बनकर झांसा देकर उसके खाते से 89 हजार रुपये का चूना लगा दिया गया। कथित बैंक कर्मचारी ने क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट का बहाना बताकर ओटीपी पूछा और उसके रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़त के अनुसार, कुल 89 हजार 311 रुपये उसके खाते से कट गए हैं।

साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में में पाडला निवासी राजेश ने बताया कि उसके पास 10 जनवरी 2023 को उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले कहा कि वह स्टेट बैंक से बात कर रहा है। आपके एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर कुछ प्वाइंट बने हैं और इन प्वाइंट को वे रुपयों में ट्रांसफर कर देते हैं। इसके लिए फोन करने उससे कार्ड नंबर पूछा। वह उसके विश्वास में आ गया और उसके नंबर बता दिया।

उसके पास कुछ ओटीपी आए। वह ओटीपी नंबर उसने आरोपी को बता दिए। इसके बाद उसके मोबाइल पर एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से रुपये कटने के संदेश आए थे। जब उसने खाते की जांच की तो क्रेडिट कार्ड से कुल 89 हजार 311 रुपये कट चुके थे। इस संबंध में विवेचना अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पाडला निवासी राजेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव पाडला के निवासी व्यक्ति से एक अज्ञात ने अपने आप को बैंक कर्मचारी बता क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट का बहाना बताकर ओटीपी पूछकर 89 हजार 311 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में पाडला निवासी राजेश ने बताया कि उसके पास 10 जनवरी 2023 को उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले कहा कि वह स्टेट बैंक से बात कर रहा है और आपके एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर कुछ प्वाइंट बने हैं और इन प्वाइंट को वे रुपयों में ट्रांसफर कर देते हैं। इसके लिए फोन करने उससे कार्ड नंबर पूछा। वह उसके विश्वास में आ गया और उसके कार्ड का नंबर बता दिया। उसके पास कुछ ओटीपी आए। वह ओटीपी नंबर उसने आरोपी को बता दिए। इसके बाद उसके मोबाइल पर एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से रुपये कटने के संदेश आए थे। जब उसने खाते की जांच की तो क्रेडिट कार्ड से कुल 89 हजार 311 रुपये कट चुके थे। इस मामले में विचरीय अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पाडला निवासी राजेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें