सदर थाना के अधीन आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति से प्राइवेट कंपनी में पैसे डबल कराने के नाम पर 9 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव क्योड़क निवासी सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 सितंबर को वैदिक एयर प्राइवेट कंपनी में पैसे दोगुना करने का लालच देकर उससे 9 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद