फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साइबर ठग ने विदेश में भाई को मुसीबत में बताकर ठगा

Sun, 30 Jun 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विदेश में बैठे भाई को मुसीबत में बताकर तीन आरोपियों ने एक युवक से एक लाख 65 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बिशनगढ़ कॉलोनी कैथल निवासी राहुल ने शहर थाना में शिकायत दी कि उसका भाई नरेंद्र इंग्लेंड में करीब डेढ़ साल से रह रहा है। पांच जून को शाम पांच बजे उसके पास अजय ठाकुर नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि आपका भाई इंग्लेंड में फंसा हुआ है यदि आप दो लाख 45 हजार रुपये नहीं भेजोगे तो इसको भारत वापस भेज दिया जाएगा या फिर जेल में जाना पड़ेगा। उसने बातों में उलझा कर उसे काफी डरा दिया। इसके बाद उसने आरोपी पर भरोसा करके 20 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। उसके बाद भी आरोपी उससे अलग-अलग बहाने बनाकर रुपये मांगते रहे और उससे एक लाख 65 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि जब उसके भाई का फोन आया और उसने पैसों के बारे में पूछा तो भाई ने बताया कि वह ठीक-ठाक है और अपने कमरे पर है। इसके बाद उसे अपने सथ हुई धोखाधड़ी के बारे में पता चला। उसका आरो है कि उसके साथ हुई इस धोखाधड़ी में आरोपी के साथ आदित्य सिंह मुंडारी व दानिश नाम के व्यक्ति भी मिले हुए थे। जांच अधिकारी सनेष ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें