25 कलायत। युवा संसद में मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी के साथ अनेक स्कूलों के प्रधानाचार्य
- फोटो : स्रोत-पुलिस
कलायत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौशाला के प्रांगण में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी के निर्देशन में किया गया जिसमें स्टाफ, बच्चों व ग्रामीणों ने बढ़ चढक़र भाग लिया। युवा संसद में बच्चों द्वारा संसद में होने वाली गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में बतौर ज्यूरी पैनल राम रतन पीजीटी राजनीति विज्ञान, डाॅ. राजकुमार पीजीटी राजनीति विज्ञान व जितेंद्र कुमार शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन व आसपास के सभी स्कूलों के प्रिंसिपल गौरा सिंह, सुभाष, रणवीर, मौलिक मुख्याध्यापक राजेंद्र, सरपंच प्रतिनिधि दिलबाग सिंह, एसएमसी प्रधान व सदस्य उपस्थित रहे। युवा संसद में पक्ष की भूमिका सकीना ने और विपक्ष की भूमिका लखविंदर ने निभाई। युवा संसद में विपक्ष ने सभी ज्वलंत मुद्दे उठाए गए, जिनका पक्ष ने सटीक जवाब दिया। बच्चों की ओर से गई बहस पर निर्णायक मंडल ने प्रशंसा की कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यापिका मीनू रानी, कमलेश देवी, मनोज लौहान, हरदीप सिंह व अन्य स्टाफ का बड़ा योगदान रहा। अंत में स्कूल प्राचार्य जोगेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों स्टाफ व बच्चों का धन्यवाद किया। संवाद