फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सांस्कृतिक प्रस्तुति से मन मोहा, मिला सम्मान

Fri, 12 Jan 2024 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में खंड स्तरीय मिशन बुनियाद एवं सुपर 100 कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम कैथल कपिल कुमार ने शिरकत की। कपिल कुमार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के दोनों क्षेत्रों में हरियाणा सरकार की ओर से किए जा रहे सार्थक प्रयासों की सराहना की और बच्चों व अभिभावकों को सुपर 100 के लिए प्रेरित किया। एसडीएम ने मिशन बुनियाद एवं सुपर 100 जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा में निखार लाना तथा एनईईटी/जेईई जैसे कोर्सों में एडमिशन के लिए मुफ्त सुविधाएं मुहैया करवाई जाती हैं।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी कैथल रविंद्र कुमार चौधरी ने इस कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों व एसएमसी सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मिशन बुनियाद और सुपर 100 में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कैथल सुमित्रा देवी ने कार्यक्रम में बच्चों का हौसला बढ़ाया। खंड शिक्षा अधिकारी कैथल डॉॅ. नरेश कुमार ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।

कार्यक्रम में बीआरसी कैथल संजय शर्मा ने उपस्थित छात्रों को सफलता के मंत्र बताएं, जिसमें लेखन, वर्तनी, वाक्य संरचना एवं हिंदी-इंग्लिश भाषण की मजबूत पकड़ बनाने को कहा। डीएसएस अनिल कुमार ने मिशन बुनियाद के तीन पड़ावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी और जिला कैथल में मिशन बुनियाद के दो सेंटर डाइट कैथल और आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग में चल रहे हैं। जिसमें जिले के 72 छात्र-छात्राएं आईआईटी आईएएन अध्यापकों से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। सुपर 100 की नींव मिशन बुनियाद से ही रखी जाती है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विकल्प फाउंडेशन से कपिल शर्मा और यशदेव शर्मा ने मिशन बुनियाद एवं सुपर 100 के बारे में बच्चों को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की और बच्चों व अभिभावकों की शंकाओं का मौके पर ही निवारण किया। मिशन बुनियाद का उद्देश्य राजकीय स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों में प्रतियोगिताओं की भावना पैदा करना है। सुपर 100 योजना के तहत बच्चों की कोचिंग पर होने वाले 15 से 20 लाख के खर्चे को सरकार वहन करती है। इस मौके पर मिशन बुनियाद के डाइट कैथल में अध्ययनरत विद्यार्थी तरुण और हर्षदीप ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें