सम्मेलन में भाग लेते हुए आशा वर्कर। विज्ञप्ति
गुहला-चीका। देवी लाल पार्क चीका में आशा वर्कर यूनियन का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। राज्य प्रधान रानी और जिला प्रधान सुषमा की देखरेख में हुए सम्मेलन में 17 सदस्यीय ब्लॉक कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चरणजीत कौर को गुहला ब्लॉक प्रधान, सुरेंद्र कौर और जीतो को उपप्रधान, राजदुलारी को सचिव, प्रवीन को सहसचिव और रीना को कोषाध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन में सुनीता ने कहा कि आशा वर्करों पर काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है और मानदेय में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि 4 से 6 अक्तूबर तक परियोजना कर्मी केंद्रीय मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के कार्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। कैथल की आशा वर्कर 4 अक्तूबर को सांसद नवीन जिंदल और 5 अक्तूबर को पूंडरी विधायक सतपाल जांबा के कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगी।
सम्मेलन में भाग लेते हुए आशा वर्कर। विज्ञप्ति