फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारदाना नहीं मिलने से राजौंद मंडी में धान की सरकारी खरीद अटकी

विज्ञापन
सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
राजौंद। सरकार की ओर से 1 अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू किए जाने की घोषणा के बावजूद राजौंद अनाज मंडी में पहले दिन खरीद शुरू नहीं हो सकी। मंडी में करीब पांच हजार कट्टे धान पड़े हैं। इनमें काफी मात्रा खुले आसमान के नीचे है। किसान तीन से चार दिन से फसल लेकर मंडी में खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। धान खरीद के लिए हैफेड को एजेंसी बनाया गया है। वीरवार को हैफेड के अधिकारी मंडी में पहुंचे लेकिन बारदाना उपलब्ध नहीं होने के कारण खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। इससे किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि 1 अक्तूबर से सरकारी खरीद शुरू होने के बाद उनकी फसल बिक जाएगी लेकिन पहले दिन ही व्यवस्था ठप रही। मंडी में खुले में पड़ी धान की फसल के लिए किसानों को मौसम की भी चिंता सता रही है। खरीद शुरू नहीं होने से मंडी में फसल का जमाव लगातार बढ़ रहा है। किसानों ने जल्द बारदाने की व्यवस्था कर सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की है। राजौंद अनाज मंडी आढ़ती संगठन के प्रधान भीम सिंह ने बताया कि मंडी में करीब पांच हजार कट्टे धान पड़ा है। अभी तक पर्याप्त बारदाना उपलब्ध नहीं हुआ है जिसके कारण सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि खरीद जल्द शुरू होना जरूरी है, ताकि किसानों की फसल समय पर बिक सके और मंडी में व्यवस्था सुचारू हो।

सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें