फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नए रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं का आलम

Tue, 04 Nov 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर टूटे बेंच। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर के नए रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं का आलम बना हुआ है। यात्रियों के बैठने के लिए लगाए गए कई बेंच टूट चुके हैं। स्टेशन परिसर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और रास्तों के दोनों ओर झाड़ उगे पड़े हैं। स्वच्छता की हालत इतनी खराब है कि स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों का ‘कचरे के ढेरों’ से स्वागत होता है।

रेलवे की ओर से कई जगह चेतावनी बोर्ड लगे हैं कि गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा, मगर सफाई न होने के कारण इनका कोई असर दिखाई नहीं देता। आसपास की कॉलोनियों के लोग भी इस गंदगी से परेशान हैं।
विज्ञापन


शौचालय भी बदहाल ः स्टेशन पर बने शौचालयों की हालत भी बेहद खराब है। यात्रियों को मजबूरी में अस्वच्छ शौचालयों का इस्तेमाल करना पड़ता है। कई जगह मोबाइल शौचालय लगाए गए थे, लेकिन वे भी अब बेअसर साबित हो रहे हैं। यात्रियों का सफर शुरू होने से पहले ही मुश्किलों से भर जाता है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं यात्री ः कमलेश ने बताया कि शौचालयों का उपयोग करना मुश्किल है। बेंच टूटे पड़े हैं और यात्रियों की सुविधाओं की कोई सुध नहीं ली जा रही। राम महतो ने कहा कि “स्टेशन तक आने वाले रास्ते के दोनों ओर झाड़ उगे हैं और रात में रोशनी की व्यवस्था नहीं है।

रेलवे स्टेशन पर टूटे बेंच। संवाद

रेलवे स्टेशन पर टूटे बेंच। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें