फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चौशाला में अव्यवस्था, शहर में पुख्ता इंतजाम

Sun, 22 Feb 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 25 फरवरी से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए जिले में कुल 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें निजी और सरकारी दोनों प्रकार के स्कूल शामिल हैं।

अधिकांश केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी सामने आई है। गांव चौशाला के राजकीय स्कूल में हालात चिंताजनक नजर आए। स्कूल का बरामदा पूरी तरह जर्जर है, जिससे परीक्षा के दौरान किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा स्कूल की बाउंड्री वाल भी कई स्थानों से टूटी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्री वाल का क्षतिग्रस्त होना बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीयता और अनुशासन के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने प्रशासन से मांग की है कि परीक्षा से पहले इन कमियों को दूर किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने कहा कि सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यदि किसी एक-दो स्कूल में छोटी-मोटी कमी है तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा। सभी 74 केंद्रों पर सुपरिटेंडेंट और फ्लाइंग स्क्वाड की तैनाती की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। विभाग का उद्देश्य है कि परीक्षा के दौरान किसी भी छात्र को भौतिक असुविधा न हो।
विज्ञापन


...और शहर के स्कूलों में व्यवस्थाएं दिखीं दुरुस्त

ग्रामीण क्षेत्रों के विपरीत शहर के मुख्य परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं बेहतर पाई गईं। गीता भवन के पास स्थित राजकीय कन्या स्कूल और कमेटी चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल और प्रकाश के पर्याप्त इंतजाम देखे गए। इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि परीक्षाएं नकल रहित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें