कैथल। जिले में पिछले दो दिनों से तेज व ठंडी हवाओं के चलने से मौसम में परिवर्तन आया है। इसी कड़ी में शनिवार को भी दिनभर मौसम में दिनभर हवाएं चलती रही, जिससे फिर एक बार सर्दी का अहसास हुआ है। शनिवार सुबह के समय तो तेज हवाएं चली। इसके बाद दोपहर के समय बादल छाए रहें। मौसम परिवर्तनशील होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। आगामी कुछ दिनो में मौसम में बदलाव होने की आंशका जताई गई है। जिले के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत रविवार को हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद