फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से मौसम में बदलाव

Fri, 08 Dec 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से मैदान क्षेत्रों में मौसम में बदलाव हुआ है। जिले में दो डिग्री सेल्सियस रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम के समय कोहरा काफी बढ़ा है।

वीरवार सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा, जिसमें 50 मीटर तक ही दृश्यता रही। जिसमें वाहनों चालकों को सुबह आठ तक वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। इसके बाद ठंडी हवाएं चली और कोहरा छट गया। इसके बाद धूप निकल गई। अधिकतर तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर वायु गुणवत्ता सूचकांक में फिर बढ़कर 217 पर पहुंच गया है। यह स्वास्थ्य के लिए खराब श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


विदित रहे कि सुबह कोहरे ने लोगों की दिनचर्या को काफी प्रभावित किया। नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में अधिकतर दुकानें भी कोहरे व सर्दी के कारण देर से ही खुली। बुजुर्गों से घर की छतों पर और पार्कों में बैठक धूप सेंककर सर्दी से राहत पाई। मौसम में बदलाव से बढ़ी सर्दी सभी फसलों के लिए लाभदायक है। इसका सर्वाधिक लाभ गेहूं की फसल को मिलेगा। मौसम इसी तरह सर्द बना रहा तो न तो सिंचाई की कोई दिक्कत आएगी, वहीं फसल में कीटनाशक का खतरा कम होगा। किसान महावीर, साहिल चहल, कृष्ण कुमार, बलमत, रामबीर ने बताया कि यह धुंध और ठंड गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक है। इस सीजन में अब रबी के फसलों के मुताबिक ठंड नहीं होने लगी है। जितना कोहरा पड़ेगा व सर्दी बढ़ेगी गेहूं की बढ़वार उतनी ही अधिक होगी।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से ठंडी हवाएं चलने से रात्रि के तापमान में गिरावट आई है। आगामी सप्ताह तक मौसम स्थिरा रहेगा। सुबह शाम कोहरा रहेगा, दिन में धूप निकलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें