फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एथलेटिक्स में सांच की चांदनी ने जीता कांस्य पदक

Sat, 11 Jan 2025 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सांच गांव के राजकीय स्कूल स्थित नर्सरी की खिलाड़ी चांदनी ने करनाल में हुई राज्यस्तरीय सीनियर एथलेेटिक्स प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन दिखा राज्य में तीसरा स्थान पाया। खिलाड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ी की जीत पर गांव में खुशी का माहौल है।

कोच गोल्डी शर्मा ने बताया कि हाल ही में करनाल के कर्ण स्टेडियम में सात से नौ जनवरी को हुई सीनियर राज्य स्तरीय एथलेेटिक्स प्रतियोगिता में हरियाणा से विभिन्न जिलों के सैंकड़ों खिलाडिय़ोंं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं मेंं भाग लिया था। इसमें सांच गांव के राजकीय स्कूल स्थित एथलेटिक नर्सरी की खिलाड़ी चांदनी ने भी 400 मीटर बाधा दौड़ में भाग लिया लिया था। प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल प्रदर्शन दिखाते हुए राष्ट्रीय खिलाड़ी चांदनी ने मात्र एक मिनट 14 सेकेंड में 400 मीटर हर्डल दौड़ पार कर पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया व कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ी की इस जीत पर जिले में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच गोल्डी शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व भी खिलाड़ी चांदनी कईं प्रतियोगिता में भाग लेकर कईं पदक जीत चुकी है। इससे पूर्व उसने 14 से 16 सितंबर 2024 को भी करनाल के कर्ण स्टेडियम में हुई 57वीं स्कूली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 400 मीटर हर्डल दौड़ मात्र एक मिनट 16 सेकेंड में पूरी की थी और रजत पदक जीता था। इसके बाद पिछले वर्ष 26 से 30 नवंबर को लखनऊ में हुई 68वीं स्कूली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेकर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन दिखाया था। उन्होंने बताया कि चांदनी बहुत मेहनती है और वे नर्सरी में सुबह-शाम कई घंटे अभ्यास करती है। उसका सपना है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तरी पर खेले और पदक जीतकर देश व गांव सहित अपने माता पिता का नाम रोशन करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें