फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चंदाना की टीम ने कुतुबपुर गांव की टीम को हराया

Sun, 02 Feb 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रोहेड़ियां गांव में स्व. शीशपाल सैनी की याद में आयोजित की जा रही चार दिवसीय टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई अहम मुकाबले हुए। चंदाना की टीम ने कुतुबपुर गांव की टीम को हराया। इसी प्रकार राजौंद ने सांपलीखेड़ी, कलायत ने मूंदड़ी, टीक ने ब्राह्म्णीवाला को, शिमला ने खानपुर को हराया।

गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में कुल 36 टीमें भाग ले रहे हैं। पहले दिन कुल 14 मुकाबले हुए थे। दूसरे दिन का शुभारंभ सैनी महापंचायत के जिला प्रधान समाजसेवी रिंकू सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले सोमवार को होंगे। इस अवसर पर कमेटी सदस्य मुकेश सैनी, विक्की, दीपू, बिंटू जागलान, मनदीप जागलान, सचिन सैनी, सुनील सैनी, सुशील कुमार, श्याम लाल, धर्मबीर सैनी, प्रताप जागलान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें