फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चंदाना और थरोटा माइनर का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। हरियाणा विधानसभा के सदन में पूंडरी क्षेत्र के किसानों से जुड़े एक अहम विषय को प्रमुखता से उठाया गया। पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने क्षेत्र की चंदाना माइनर लगभग 7 करोड़ 52 लाख एवं थरोटा माइनर लगभग 9 करोड़ 62 लाख के पुनर्वास एवं मरम्मत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करवाने के लिए प्रश्न किया। दोनों परियोजनाओं पर कुल लगभग 17.14 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने सदन में कहा कि इन दोनों माइनरों की जर्जर स्थिति के कारण किसानों को सिंचाई संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पर हरियाणा सरकार में मंत्री श्रुति चौधरी ने सदन में उत्तर देते हुए आश्वासन दिया कि चंदाना और थरोटा माइनर के पुनर्वास एवं मरम्मत कार्य 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सिंचाई ढांचे को मजबूत बनाने और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें