फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तेज हवाओं के साथ आज बारिश के आसार

Sun, 11 May 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। शहर में पिछले 15 दिनों से मौसम में उतार- चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। वर्षा से तापमान में गिरावट आई है, जिससे मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 12 मई तक वर्षा की संभावना है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

गर्मी से राहत मिलने से लोग खुश हैं और बिजली की मांग भी कम हो गई है। मौसम में बदलाव होने के बाद तापमान में भी तेजी से बदलाव हो रहा है। शनिवार को दोपहर के समय तो धूप खिली रही, लेकिन शाम के समय आसमान में बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। इस दौरान कुछ समय के लिए हवाएं चली जिससे मौसम ठंडा होने से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को रात के तापमान में करीब तीन डिग्री तक की गिरावट हुई तो दिन के तापमान में एक डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में अब आने वाले 12 मई तक मौसम विभाग ने वर्षा होने की संभावना जताई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें