फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बादल संग धुंध के आसार

Thu, 28 Nov 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दिन में मौसम साफ रहा और सुबह से शाम तक मौसम सुहावना रहा। उधर, राहत वाली बात यह रही कि दो दिन से चल रही तेज हवा ने एक बार फिर से वायु प्रदूषण का स्तर कम किया है। बुधवार को वायु प्रदूषण का स्तर 151 दर्ज किया गया।  

गौरतलब है कि इस साल भी दिवाली के बाद जिले का वायु प्रदूषण का स्तर 300 के पार पहुंच गया था। दीपावली से पहले एक्यूआई महज 98 पर था, जो दिवाली पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 361 दर्ज किया गया था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कैथल के एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा प्रदूषण स्तर कम करने में सहायक साबित हुई। बुधवार को इस
विज्ञापन


सप्ताह का सबसे कम एक्यूआई 151 दर्ज किया गया।

उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार बोर्ड की ओर से प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। प्रदूषण बोर्ड कैथल के एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि जिले में अभी तक केवल एक बार ही प्रदूषण का स्तर 350 से अधिक रहा है। इसके बाद यह 300 से नीचे से रहा है। यह राहत की बात है। अब पिछले दो दिन से प्रदूषण का स्तर 200 से नीचे आ गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


उधर, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में नवंबर के अंतिम सप्ताह में हल्की गति से उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से आंशिक बादल छाने के आसार हैं। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से अलसुबह व रात्रि को कहीं हल्की से मध्यम धुंध या कहीं स्मॉग की स्थिति बन सकती है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं। वहीं 28 नवंबर से फिर से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से 29 नवंबर तक रात्रि तापमान में और गिरावट की संभावना है।
नवंबर में एक्यूआई
11 नवंबर
180

12 नवंबर
284

13 नवंबर
221

14 नवंबर
260

15 नवंबर
319

16 नवंबर
322

17 नवंबर
312

18 नवंबर
326

19 नवंबर
208


20 नवंबर
272

21 नवंबर
238

22 नवंबर
290

23 नवंबर
288

24 नवंबर
250

25 नवंबर
267

26 नवंबर
161
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें