कैथल। जिले में शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। धूप निकलने से तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई है। वहीं धूप निकलने से दिनभर सर्दी का अनुभव नहीं हुआ और बच्चों ने भी पार्कों में धूप का खूब लुत्फ उठाया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार रविवार व सोमवार को बारिश की संभावना जताई जा रही है।
बारिश मौसम एक बार फिर से परिवर्तनशील हो सकता है और सर्दी बढ़ने का आसार है। बारिश होने से गेहूं की फसलों को फायदा है। वहीं सब्जियों की फसल को नुकसान हो सकता है। पिछले दो दिन से धूप तो निकलती है, लेकिन शीतलहर के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी है। शुक्रवार को भी 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली थी। जिससे ठंड बढ़ी थी।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी इस मौसम में सुबह व शाम के समय शीतलहर के कारण ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि 29 व 30 जनवरी को बरसात की संभावना है। इससे एक बार फिर मौसम सर्द हो सकता है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।