फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अभियान चलाकर काटे 97 वाहनों के चालान

Tue, 06 Jan 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
वाहनाें की चे​किंग करती पुलिस।
विज्ञापन
कैथल। सड़क हादसों की रोकथाम के उद्देश्य से 29 दिसंबर से 4 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस टीम ने गलत लेन में वाहन, लाल नीली बत्ती का इस्तेमाल व नशा करके वाहन चलाने वालों तथा प्रेशर हॉर्न व बुलेट बाइक से पटाखे बजाकर या अन्य तरीके से ध्वनि प्रदूषण करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान गलत लेन में वाहन चलाने के 35, ध्वनि प्रदूषण करने के 8, लाल नीली बत्ती इस्तेमाल के 41 तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 13 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

पुलिस ने इस दौरान सभी वाहन चालकों को भी यातायात नियमों की पालना करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी। एसपी उपासना ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ आमजन को यातायात जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नियमों की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सड़क पर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें