कैथल। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व यातायात हादसों से बचाने के लिए गलत लेन में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर लाइन चेंज के 38 वाहन चालकों के चालान पुलिस ने काटे।
एसपी उपासना ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। जब भी हाईवे या सड़क पर चलाएं तो अपने वाहन को निर्धारित गति में अपनी लेन में ही चलाएं। इससे हादसा होने की संभावना न के बराबर रहती है। एसपी ने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि चालक अपने व्हीकल को एक लाइन से दूसरी लेन में अचानक ले जाते हैं। यह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। दूसरे वाहन उनसे टकराने की आशंका रहती है। संवाद