कैथल। यातायात पुलिस के हत्थे चढ़े दो बुलेट चालकों का पुलिस ने चालान काट किया। इनमें से एक का 10,500 रुपये और दूसरे का 11,000 रुपये का चालान काटा गया है।
जिले में यातायात पुलिस की ओर से यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसके तहत वीरवार को दूसरे दिन भी यातायात पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की है। इसमें जहां दो बुलेट चालकों के चालान काटे। वहीं, चार पहिया वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म को भी उतरवाया।
गत रविवार को भी पुलिस ने मोडिफाइड की गई एक बोलेरो गाड़ी का 23 हजार रुपये का चालान किया था। इस गाड़ी को थार का रूप दिया गया था। यातायात पुलिस प्रभारी राजकुमार राणा ने बताया कि शहर में कई युवा अपने शौक के चलते यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। इस पर ही कार्रवाई करते हुए चालान काटे जा रहे हैं। संवाद