गुहला-चीका। बाजार में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने पर पुलिस ने युवकों के 88 हजार रुपये के चालान किए है। यातायात पुलिस गश्त पर थी। इसी बीच शहीद ऊधम सिंह चौक चीका पर एक बुलेट सवार युवक ने प्रतिबंधित साइलेंसर से पटाखा बजा दिया। तभी पुलिस की टीम ने बुलेट सवार को रोका और दस्तावेजों की मांग की। दस्तावेज पूरे न होने व प्रतिबंधित साइलेंसर लगे होने पर युवक बाइक को इंपाउंड कर लिया और चालान किया। एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि इस प्रकार के चार बुलेट मोटरसाइकिल के 22-22 हजार रुपये के चालान किए हैं। उन्होंने कहा कि इनके अलावा बिना नंबर प्लेट व बिना हेलमेट 26 चालान किए हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद