कैथल। पुलिस ने तीन मामलों में तीन शराब तस्करों को काबू कर उनके कब्जे से 51 बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पूंडरी पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने उपरांत गांव सिरसल निवासी राजेश को करियाना की दुकान पर दबिश देकर काबू कर लिया। उसके कब्ज से 13 बोतल देसी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में कलायल पुलिस ने मटौर निवासी बलवान सिंह को मटौर-चोशाला रोड पर नाका लगाकर काबू किया। उसके कब्जे से 15 बोतल देसी शराब बरामद हुई। तीसरे मामले में थाना ढांड पुलिस की टीम ने गांव चुहड़माजरा निवासी राजेश कुमार को उसकी दुकान पर दबिश देकर काबू कर लिया। उसके कब्जे से 33 बोतल देसी शराब बरामद हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद