फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए हैं, अनुभव भी नहीं है, गलती हो तो बता देना, बोली चेयरपर्सन अमनदीप कौर

Thu, 04 Aug 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
चेयरपर्सन अमनदीप कौर - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
गुहला-चीका। नगर पालिका चीका की चेयरपर्सन अमनदीप कौर शर्मा ने कहा कि वे राजनीति में नई हैं, उनके साथ जीतकर आए पार्षद भी पहली बार पालिका के सदस्य बने हैं, इसलिए काम करते वक्त गलतियां भी जरूर होंगी। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि जब भी लगे कि हमारे से कहीं गलती हो रही है तो बेझिझक टोक देना।
विज्ञापन


आपके हर सुझाव को आगे रखकर नगर पालिका अगले पांच साल आगे बढ़ेगी। अमनदीप वीरवार को पालिका सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहीं थीं।

 इससे पहले नगर पालिका कार्यालय के भूतल पर यज्ञ करवाया गया जहां नव नियुक्त चेयरपर्सन व अन्य पार्षदों सहित शहर के प्रमुख लोगों ने आहुति डाली। अपने संबोधन में अमनदीप ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाना उनका पहला लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि शहर में जितने भी नाले और नालियां हैं उनमें बरसों से जमी गाद निकालकर उन्हें साफ किया जा रहा है, ताकि बारिश के मौसम में कहीं भी जल भराव की दिक्कत ना आए। नवनियुक्त चेयरपर्सन ने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी के नारे सबका साथ सबका विकास को अपना मूल मंत्र बनाकर शहर के सभी 17 वार्डों में समान भाव से विकास के काम करवाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने पार्षदों से अपील की कि अपने-अपने क्षेत्र के जायज कामों की सूची बनाएं और उनके पास जमा करवाएं ताकि एक-एक करके सभी वार्डों में विकास की गंगा बहाई जा सके।

नहीं दिखे दूसरे गुट के पार्षद
शपथ ग्रहण समारोह में पिंटू गुट के सभी 9 पार्षदों ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ ना सिर्फ हवन में आहुति डाली बल्कि अमनदीप के पदभार ग्रहण करते समय भी उनके साथ रहे जबकि दूसरी तरफ विधायक गुट के सभी 8 पार्षद समारोह में नजर नहीं आए।

यज्ञ में जुटा चीका गांव
समारोह की खास बात ये थी कि आज पहली बार चीका गांव के सभी 6 वार्डों के लोग भारी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे और यज्ञ के दौरान हाजिरी भी लगवाई। काबिले जिक्र है कि अमनदीप कौर चीका गांव में आने वाले वार्ड 3 से पार्षद हैं और उन्होंने अपना चुनाव ही चीका गांव में चौधर लेकर आने का नारा देकर लड़ा था।

एमई ने दिलाई शपथ
 लोग आज इस बात को लेकर हैरान थे कि अमनदीप को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाने के लिए न तो एसडीएम आई और ना ही तहसीलदार। यहां तक कि पालिका सचिव भी छुट्टी पर बताए गए और पालिका के एमई ने उन्हें शपथ दिलाकर कार्यभार सौंपा।

शिकवे छोड़ो, मिलकर काम करें
नव निर्वाचित चेयरपर्सन के पति एवं भाजपा कौशल क्रांति के प्रदेश सह संयोजक राजेश शर्मा पिंटू से जब प्रतिपक्षी पार्षदों के न आने के बारे में सवाल पूछा गया तो पिंटू ने कहा कि हमने तो सबको पर्सनली फोन करके आने का न्योता दिया था मगर वे नहीं आए तो उनकी मर्जी। पिंटू ने बताया कि वार्ड 2 की पार्षद समता देवी के चाचा ससुर आए थे और वार्ड 15 के प्रदीप वर्मा के पिता जी जरूर कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गिले शिकवे तो चुनाव तक होने चाहिए। अब चुनाव हो चुका तो सभी पार्षदों को मिल जुलकर शहर के विकास के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें