फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन की कुर्सी को आज मिलेगा वारिस

Mon, 27 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिले पार्षद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 तीन माह से खाली पड़ी नगर परिषद चेयरमैन कैथल की कुर्सी को आज वारिस मिल जाएगा। चौधर के लिए भाजपा द्वारा भिड़ाई जा रही जुगत के बीच 22 पार्षदों ने रविवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। वहीं माता मनसा देवी के दर्शन कर सफलता की कामना की। सोमवार सुबह ग्यारह बजे ये सभी पार्षद चुनावी बैठक में हिस्सा लेने के लिए सीधा नगर परिषद पहुंचेंगे।
विज्ञापन



नप चेयरमैन के चार हैं प्रबल दावेदार
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद के 31 में से 4 पार्षद चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पार्टी द्वारा इन चारों में से ही किसी एक को ताज सौंपा जा सकता है। अब देखना यह है कि चारों में से किस के सिर पर सफलता का ताज सजता है।

सीएम से की पार्षदों ने मुलाकात
शनिवार को ही पार्षद चंडीगढ़ पहुंच गए और वहीं रुके। सुबह सभी पार्षदों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। सीएम ने पार्षदों का आह्वान किया कि वे सर्वसम्मति से पार्टी समर्थित उम्मीदवार को चेयरमैन चुनें। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता अरुण सर्राफ, पार्टी जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना, महामंत्री संजय भारद्वाज, मृत्युंजय मारुति शर्मा सहित पार्षदों के परिजन भी मौजूद थे।
विज्ञापन


तीन और पार्षद पहुंचे चंडीगढ़
सूत्रों ने बताया कि शनिवार को 19 पार्षद भाजपा नेताओं के साथ थे। वहीं रात तक तीन ओर पार्षद भाजपा नेताओं के साथ चंडीगढ़ पहुंच गए। जिससे भाजपा समर्थित पार्षदों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। इन सभी पार्षदों ने सुबह सीएम से मुलाकात के बाद दिन में माता मनसा देवी के दर्शन किए। बाद में चंडीगढ़ में ही भ्रमण किया।

सुबह ग्यारह बजे होगा चुनाव
27 मई को सुबह ग्यारह बजे नगर परिषद के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव के लिए समय निर्धारित किया गया है। 31 पार्षदों में से 22 भाजपा नेताओं के साथ भ्रमण पर निकले हैं। शेष 9 पार्षद तो यहीं से मीटिंग में पहुंचेंगे। वहीं 22 पार्षद सुबह चंडीगढ़ से सीधे बैठक में पहुंचेंगे।

तीन माह से खाली है कुर्सी
गत 10 अप्रैल को खाली हुई नगर परिषद चेयरमैन की कुर्सी करीब तीन माह से खाली है। शहर भर में विकास कार्य लगभग ठप पड़े हैं। यदि सोमवार को फैसला हो जाता है तो शहर में ठप पड़े कार्य पूरे करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें