संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कैथल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ के विद्यार्थियों ने ओवरऑल ट्रॉफी प्राप्त कर अपने माता पिता एवं गुरुजनों का नाम रोशन किया। राज्य स्तरीय कल्चरल फेस्ट का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल यमुनानगर में आयोजित किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने बताया कि जिला कैथल के कक्षा पांचवीं से आठवीं एवं कक्षा 9वीं से 12वीं के विभिन्न स्कूलों के 70 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
गागट ने कहा कि विद्यार्थियों ओवरऑल ट्रॉफी प्राप्त कर कमाल कर दिया। इसका श्रेय जिला कल्चरल कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार एवं मेहनती बच्चों को जाता है। सुशील ने बच्चों का बहुत ही अच्छे ढंग से मार्गदर्शन किया। उन्होंने समय-समय पर निदेशालय से संपर्क साध कर सभी अध्यापक और विद्यार्थियों प्रतियोगिता के लिए जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि यदि आप अपने जीवन में सफल होने चाहते हैं तो हमेशा जीत की तैयारी पहले करें। जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने शेरगढ़ स्कूल के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को बधाई दी।
कल्चरल फेस्ट में परिणाम
n
कक्षा 5वीं से 8वीं सोलो डांस प्रथम स्थान।
n
कक्षा 9वीं से 12वीं ग्रुप डांस द्वितीय स्थान।
n
कक्षा 5वीं से 8वीं ग्रुप डांस तृतीय स्थान।
n 5वीं से 8वीं सोलो डांस तृतीय स्थान।
n
कक्षा 9वीं से 12वीं सोलो डांस सांत्वनना पुरस्कार।