फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटी : 33 केंद्र बनाए, कंट्रोल रूम स्थापित

Wed, 23 Jul 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में आगामी 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। लघु सचिवालय स्थित वीडियो कांफ्रेंस रूम में मंगलवार को डीसी प्रीति ने अधिकारियों की बैठक लेकर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीसी ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर कक्ष संख्या 324 को कंट्रोल रूम बनाया गया है। परीक्षार्थियों की सहायता के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर — 1800-180-132 (टोल फ्री), 01746-298928 और 01746-294040 — जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि जिले में कुल 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 34,000 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो शिफ्टों — सुबह व शाम में आयोजित होगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, सख्त पुलिस व्यवस्था और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर प्रतिबंध जैसे सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। नकल और किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

पुख्ता सुरक्षा इंतजाम ः एसपी आस्था मोदी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरे तथा पेट्रोलिंग टीम तैनात की जाएंगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को रोका जाएगा। कोई भी अधिकारी व कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रहेगा और दोनों दिन मुख्यालय पर उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे।

सहयोग की अपील ः डीसी प्रीति ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे आभूषण व इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं न पहनकर आएं और आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें। आमजन से भी अपील की गई है कि वे 26 और 27 जुलाई को अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन को सहयोग दें। सभी अधिकारी दोनों दिन मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे और कोई भी छुट्टी पर नहीं रहेगा।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। डीसी प्रीति ने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार तैयारी जारी है और परीक्षा को नकल रहित व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला जुटा है।

एसपी आस्था मोदी, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, आरटीए गिरीश कुमार, सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी सुशील प्रकाश, रोडवेज जीएम कमलजीत सिंह, डीआईओ दीपक खुराना सहित शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों के लिए बसें, 10 क्लस्टर में बांटा गया जिला

डीसी ने बताया कि कैथल जिले को 10 क्लस्टर — पूंडरी, ढांड, कैथल, राजौंद, कलायत, चीका, कसान, सांघन, सीवन व पाई — में बांटा गया है। इन क्षेत्रों से परीक्षार्थियों को पंचकूला व चंडीगढ़ स्थित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए सुबह 3 बजे से विशेष बसें रवाना होंगी। जींद जिले के अभ्यर्थियों की परीक्षा कैथल में करवाई जाएगी। रोडवेज विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि बस स्टैंड पर लाउडस्पीकर, पेयजल, शौचालय, काउंटर व ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें