फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटी : दूसरे दिन 24,556 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 23 Oct 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
28- एमडीएन स्कूल में परीक्षा देने के लिए लगी परीक्षार्थियों की लंबी लाइनें। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर में रविवार को दूसरे दिन भी ग्रुप डी-सीईटी की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान शहर के परीक्षा केंद्रों और बस स्टैंड पर काफी भीड़ रही लेकिन परीक्षा में नकल सहित अन्य कोई मामला सामने नहीं आया। वहीं, परीक्षा के दोनों सत्र में 37,440 में से 24,556 अभ्यर्थियों ने शांतिपूर्वक परीक्षा दी। कुल 12, 884 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं प्रात: कालीन सत्र में 18,720 में से 12,124 अभ्यर्थियों ने व सायं कालीन सत्र में 12432 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। ये जानकारी डीसी प्रशांत पंवार ने दी।
उन्होंने बताया कि सीईटी की तैयारी के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के कोऑर्डिनेटर, केंद्र संचालकों, ऑब्जर्वर, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। प्रशासन की तरफ से सभी ग्रुप डी सीईटी परीक्षा केंद्रों पर डयूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्तियों भी की गई थी। परीक्षा केंद्रों में पहचान पत्र की पुष्टि होने पर ही अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति थी। इसके साथ ही मोबाइल फोन या इलेक्ट्रिक डिवाइस के प्रयोग पर प्रतिबंध था। परीक्षा केंद्रों में 10 उडऩ दस्ते भी गठित किए गए थे। परीक्षा केद्रों पर सीसीटीवी कैमरों व जैमर्स की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन


रोडवेज ने भी दूसरे दिन किया 508 बसों का प्रबंध, रहा भीड़ का आलम
वहीं, सरकार के आदेशों के तहत रविवार को सीईटी की परीक्षा के दूसरे दिन भी रोडवेज ने जिलेभर में परीक्षा केंद्रों और दूसरे जिलों तक बसों को पहुंचाने के लिए 508 बसों का प्रबंध किया। हालांकि इस दौरान बस स्टैंड पर पूरा दिन भीड़ का आलम रहा। इस कारण अभ्यर्थियों से लेकर अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग की तरफ से दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए स्कूली बसों की व्यवस्था की गई थी।
कलायत में बनाए गए थे छह परीक्षा केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। ग्रुप डी-सीईटी की परीक्षा के लिए कलायत में भी छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर की दायरे में धारा 144 के आदेश पारित किए गए थे। इसके अलावा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों व जैमर्स की व्यवस्था की गई थी। कलायत में बनाए परीक्षा केंद्रों पर कुल 1944 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देनी थी। जिनमें से सभी केंद्रों में 1268 ने परीक्षा दी और 676 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कपिल मुनि महिला राजकीय काॅलेज में कुल 288 में से 188 उपस्थित और 100 अनुपस्थित रहे। शिक्षा भारती विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कुल 216 में से 117 ने परीक्षा दी और 99 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। बाल विकास पब्लिक स्कूल में कुल 288 में से 192 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। शिक्षा भारती विद्या निकेतन स्कूल में 360 में से 236 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। एमडीएन स्कूल में कुल 504 में से 349 उपस्थित व 155 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। निर्मल पब्लिक स्कूल में भी कुल 288 में से 186 उपस्थित व 102 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। रोडवेज की बसों में परीक्षार्थियों की भीड़ के कारण सामान्य यात्रियों को दूसरे दिन भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें