फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर आम ः बंसल

Sun, 04 Feb 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में और आरकेएसडी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी महाविद्यालय में आईवी वाई अस्पताल मोहाली के कैंसर सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. विजय बंसल ने छात्राओं को बताया कि भारत में महिलाओं में सबसे आम सर्वाइकल कैंसर है।

उन्होंने बताया कि बताया कि सर्वाइकल कैंसर के सामान्य तौर पर कोई लक्षण नहीं दिखाई देते। ऐसे में कई बार सही समय पर सर्वाइकल कैंसर का पता नहीं चल पाता है। यदि समय पर इसका इलाज ना किया जाए तो ये जानलेवा भी साबित हो सकता है।
विज्ञापन


कॉलेज में इस कार्यक्रम का आयोजन रेडक्रॉस व रेड रिबन सेल एवं हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन विभाग के तहत स्वास्थ्य विभाग की आरे से किया गया था।

कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान श्रीराम बहादुर खुरानिया ने कहा कि तंदुरुस्ती का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं चाहे वे मानसिक हो या शारीरिक हों, कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हम सभी को नियमित व्यायाम, सही भोजन और नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवानी चाहिए।

इस मौके पर कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग, सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर, प्रियंका बिंदलिश , ऋतु गुप्ता व रीना गिल आदि मौजूद रहे।

उधर, आरकेएसडी कॉलेज में शनिवार को पूर्व छात्र व महिला प्रकोष्ठ सहयोग से एक सेमिनार आयोजित किया। इसका विषय कैंसर के कारण और इसके उपचार रहा। इस मौके पर उपस्थित लोगों को कैंसर के कारण और इसके उपचार के संबंध में जानकारी दी गई

सेमिनार में मोहाली के आईवी अस्पताल कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. विजय बंसल मुख्य अतिथि रही। कॉलेज पहुंचने पर डॉ. संजय गोयल ने फूलों का गुलदस्ता और स्मृति चिह्न देकर डॉ. बंसल का स्वागत किया और वक्ता का संक्षिप्त परिचय दिया। स्टाफ सचिव डॉ. एसपी वर्मा ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन


डॉ. बंसल ने अपनी प्रस्तुति में विभिन्न प्रकार के कैंसर में ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, फेफड़े का कैंसर, ब्लड कैंसर आदि पर चर्चा की। उन्होंने इसके शुरुआती लक्षणों, लक्षणों और इसके निवारक उपायों, सरकार की ओर से शुरू किए गए विभिन्न प्रकार के टीकाकरण अभियानों के महत्व पर प्रकाश डाला। विभिन्न आयु समूह प्रेजेंटेशन डॉ. बंसल ने कैंसर की रोकथाम के उपायों और इसके परीक्षणों के संबंध में कर्मचारियों और छात्रों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देने के साथ समाप्त हुई। डॉ. नरेश गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापन पढ़ा। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें