फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी विज्ञापनों के प्रकाशन एवं प्रसारण के लिए लेना होगा प्रमाणपत्र : डॉ. भारती

Mon, 30 Sep 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर उम्मीदवार व राजनीतिक दल के चुनाव प्रचार से संबंधित सामग्री के प्रसारण से पहले एमसीएमसी कमेटी से प्रमाण पत्र लेना होगा। वहीं, प्रिंट मीडिया में मतदान से एक दिन पहले (4 अक्तूबर) को व अक्तूबर को प्रकाशित होने वाले विज्ञापन का भी प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने दी है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि प्रचार सामग्री का प्रमाण पत्र लेने के लिए 48 घंटे पहले एमसीएमसी के पास प्रमाण पत्र के लिए निर्धारित फार्म में आवेदन करना होगा। एमसीएमसी कमेटी का कार्य पेड न्यूज पर कार्रवाई करना व मीडिया माध्यमों पर चुनावी विज्ञापनों के प्रकाशन व प्रसारण से पूर्व प्रमाण पत्र प्रदान करना है। एमसीएमसी कमेटी लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर कमरा नंबर 311 में स्थापित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में कार्यरत है।
विज्ञापन


एमसीएमसी कमेटी चुनाव के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया पर राजनीतिक चुनाव प्रचार की मॉनिटरिंग कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें