फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुरु पूर्णिमा पर आयोजनों की धूम

Fri, 11 Jul 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर में वीरवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व धूमधाम मनाया गया। इस मौके पर जिलेभर में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने माता गेट स्थित पवित्र सूरजकुंड माता मंदिर में पहुंचकर महंत रमन पूरी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शक्ति सौदा, शहरी मंडल अध्यक्ष आयुष गर्ग, शशि सैनी, कर्मवीर जांगड़ा, प्रमोद भाटिया सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु जन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि गुरु का स्थान हमारे जीवन में सर्वोच्च होता है। वे न केवल हमें ज्ञान देते हैं, बल्कि हमें सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देते हैं। भारतीय जनता पार्टी सदैव भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं गुरु-शिष्य संबंधों के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि संत समाज हमारे राष्ट्र की आत्मा है, जिनके आशीर्वाद से समाज में शांति, सद्भावना एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।
विज्ञापन


सीवन स्थित स्वर्ग द्वार मंदिर में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा ओम प्रकाश पांडे का श्रद्धा एवं भक्ति भाव से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें शाल ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया गया।

समारोह में उपस्थित लोगों ने ओम प्रकाश पांडे की ओर से दिए गए आध्यात्मिक मार्गदर्शन का लाभ उठाया। इस विशेष अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा कैथल के जिला अध्यक्ष एवं चेयरमैन संजय सैनी नंबरदार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ भाजपा की जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता बलविंदर जांगड़ा एवं सतीश मुंजाल ने नगर स्थित डेरा बाबा नागा योग आश्रम पहुंचकर महंत गिरधारी दास को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं और उन्हें सम्मानस्वरूप शाल भेंट किया। इस अवसर पर बलविंदर जांगड़ा व सतीश मुंजाल ने कहा कि गुरु का स्थान संसार में सबसे ऊंचा होता है। इस अवसर पर आश्रम में भजन-कीर्तन, सत्संग व प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें गुरु की महिमा का गुणगान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें