फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से अवगत करवाना व बच्चों के मन में देश के प्रति समर्पण की भावना जागृत करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई, जिनमें पांचवी से 12 वीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने दोनों महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भाषण व कविताओं के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। नौवीं से 12 वीं कक्षा के बच्चों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र बनाए और देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। विद्यालय का प्रांगण जय जवान, जय किसान व वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्या जसबीर कौर ने दोनों महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें