फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
ccident - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में महिला और पुरुष की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। एक घटना गांव पीडल के पास की है, जहां एक कार चालक ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। दूसरी घटना गांव कांगथली के पास की है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। घायलों को वहां से गुजर रहे एसडीएम शशी वसुंधरा से अपनी गाड़ी से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

पहले मामले में गांव थेह नेवल निवासी बिंदर ने सीवन पुलिस को बताया कि सात दिसंबर को उसका भाई प्रदीप, माता मीना देवी व पत्नी प्रिया किसी कार्य से गाड़ी से कैथल जा रहे थे। कांगथली गुरुद्वारा के पास अचानक गाड़ी के आगे कोई जानवर आ गया और अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में उनकी 50 वर्षीय माता मीना देवी की मौत हो गई, जबकि प्रदीप व प्रिया घायल हो गए। इस दौरान एसडीएम गुहला शशी वसुंधरा भी चीका से कैथल मीटिंग में भाग लेने के लिए जा रही थी। उन्होंने दुर्घटना स्थल के पास अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों को अपनी गाड़ी में बैठा कर कैथल भेजा। बाद में उन्होंने चीका में थाना प्रभारी से बात की और उनकी गाड़ी आने तक वहीं रुकी। उसके बाद रवाना हुई। सीवन थाना एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने बिंदर के ब्यान पर 174 के तहत कार्रवाई की है।
दूसरे मामले में गांव पीडल निवासी नरेश कुमार ने चीका थाना में शिकायत दी कि वह गांव का मौजूदा सरपंच प्रतिनिधि है। छह दिसंबर को वह अपनी गाड़ी से गांव पीडल आ रहा था। उसके आगे एक अन्य कार चालक भी जा रहा था। उस दौरान गांववासी बलदेव सिंह बाइक पर आ रहा था। उसके आगे चल रहे कार चालक ने बलदेव की बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल बलदेव सिंह को इलाज के लिए पटियाला लेकर गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर एसआई कुलविंद्र सिंह को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें