फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीबीएसई परीक्षाएं आज से, 15 केंद्रों पर 10,668 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Tue, 17 Feb 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं का मंगलवार से विधिवत शुरू हो रही हैं।  जिले भर के कुल 10,668 विद्यार्थी कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष कक्षा 10वीं के 5,657 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जबकि कक्षा 12वीं के 5,011 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को उनके प्रवेश पत्र संबंधित स्कूलों द्वारा पूर्व में ही वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च तक संचालित होंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेंगी। जिले में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कैथल ब्लॉक में 8, पूंडरी में 3, कलायत में 1 और गुहला में 3 केंद्र स्थापित किए गए हैं।

केंद्र अधीक्षक और पर्यवेक्षक नियुक्त ः परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए सभी केंद्रों पर केंद्र अधीक्षक और पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। बोर्ड के निर्देशानुसार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

बोर्ड ने निर्देश जारी किए हैं कि परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचें। विद्यार्थियों को केवल पारदर्शी स्टेशनरी बॉक्स और प्रवेश पत्र के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी।

इस संबंध में सीबीएसई की जिला

को-ऑर्डिनेटर अंजू गंभीर ने विद्यार्थियों को सलाह देते हुए कहा कि व बिना किसी तनाव के परीक्षा दें। सभी 15 केंद्रों पर पेयजल और प्राथमिक उपचार जैसी बुनियादी सुविधाओं का समुचित प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले दिन प्रमुख विषयों की परीक्षा के साथ इस वार्षिक परीक्षा सत्र की शुरुआत होगी, जो अप्रैल मध्य तक चलेगा।

संस्थागत विद्यार्थी स्कूल ड्रेस में देंगे परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड से परीक्षा देने जा रहे संस्थागत विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पर अपनी स्कूल ड्रेस में जाएं। यह नियम कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों पर ही समान रूप से लागू रहेगा। वहीं प्राइवेट स्टूडेंटों को एग्जाम के लिए साधारण शर्ट, टीशर्ट और सादी पैंट, ट्राउजर पहनने की अनुमति दी गई है वहीं लड़कियों को कढ़ाई या विभिन्न लेयरयुक्त कपड़े, इयरिंग, नोज पिन पायल, ब्रेसलेट, रिंग, नेकलेस जैसे गहने न पहनने के निर्देश हैं।
विज्ञापन


केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

सीबीएसई 17 फरवरी से 11 अप्रैल तक होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। जिला उपायुक्त अपराजिता ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार परीक्षा अवधि के दौरान संबंधित केंद्रों की 200 मीटर परिधि में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटोस्टेट की दुकानें भी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बंद रहेंगी। यह आदेश परीक्षा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और पुलिस बल पर लागू नहीं होंगे। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें