कलायत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौशाला के प्रांगण में राज्य स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए विभिन्न मुद्दों पर तर्क-वितर्क प्रस्तुत किए। पक्ष की भूमिका सकीना ने निभाई, जबकि विपक्ष का प्रतिनिधित्व लखविंदर ने किया। विद्यार्थियों ने प्रश्नकाल, बहस और निर्णय प्रक्रिया का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रमोद राणा के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सजीव मंचन कर उपस्थित अतिथियों को प्रभावित किया। कार्यक्रम में हेमराज, सुरेश और जगदीश निर्णायक मंडल में शामिल रहे, जबकि हरीश और डॉ. राजकुमार पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सैनी तथा मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद चेयरमैन करमबीर कौल ने शिरकत की। संवाद