फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लाखों रुपये उड़ाने के आरोप में काबू

Mon, 15 Jul 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पैसे निकालने में मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर करीब 3.75 लाख रुपये निकलवाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी काबू किया है। सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह की अगुवाई में पीएसआई अमन की टीम ने हिसार के बरवाला निवासी आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है। थाना पूंडरी क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि चार मई को वह पूंडरी स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर गया था। जब वह रुपये निकाल रहा था तो तभी दो लड़के पीछे आ गए। उन्होंने उसकी रुपये निकालने में मदद करने के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में उसके खाते से तीन लाख 74 हजार 997 रुपये निकाल लिए। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें