कैथल। नशीली गोलियां सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने आरोपी डोगरा गेट कैथल निवासी गुरप्रीत को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की टीम ने 31 जनवरी को प्रताप गेट कैथल पर दबिश देकर आरोपी गांव पाई निवासी ऋषिपाल उर्फ अजय कुमार को काबू किया था। उसके कब्जे से नशीली गोलियों का घुला हुआ 800 ग्राम मिश्रण व 250 नशीली गोलियां बरामद हुई थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ऋषिपाल को यह गोलियां अर्जुन नगर कैथल निवासी पवित्र सिंह ने उपलब्ध करवाई थी। मामले में पवित्र सिंह को भी काबू किया जा चुका है। आरोपी गुरप्रीत ने ये गोलियां आरोपी पवित्र सिंह को सप्लाई की थी। गुरप्रीत से पूछताछ जारी है। संवाद