फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मानस की पशुशाला में पशुपालक से मारपीट

Sun, 25 May 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मानस गांव में पशुशाला में घुसकर पशुपालक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पशुपालक पर रॉड, डंडों व लाठियों से हमला कर घायल कर दिया। एक आरोपी ने उस पर रॉड से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। घायल व्यक्ति के बेटे ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में मानस निवासी दिनेश ने बताया कि वह किसान है। उसके घर के पास ही उसकी भैंसों का बाड़ा है, जिसके पीछे जयभगवान का घर है। जयभगवान का परिवार का दावा है कि उसके पशुशाला व घर के बीच की दीवार उनकी है। 22 मई की रात साढ़े आठ बजे जयभगवान, श्याम लाल, मिंकू, बुगला, बबलू व शुभम दीवार तोड़कर उसके पशुशाला में घुस आए। आते ही उन्होंने उस पर व उसके पिता पर लाठी, डंडों व रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम ने उनके पिता को जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे की रॉड से सिर पर हमला किया, जिससे उसके पिता नीचे गिर गए और उनका सिर फट गया। वह बचाव में आया तो आरोपियों ने उसे भी घायल कर दिया। बाद में आरोपी मौके से अपने हथियारों सहित भाग गए। आरोपियों के साथ उनके परिवार की तीन महिलाएं भी शामिल थी।

सदर थाना एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें