फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नकदी, गहने, ट्रांसफार्मर का सामान व तेल चोरी

Thu, 18 May 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अलग-अलग जगहों से चोरों ने नकदी, गहने, बाइक, ट्रांसफार्मर का सामान व तेल चोरी कर लिया। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर लिया है। बालाजी कॉलोनी निवासी संतोष ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 15-16 मई को रात घर से दो लाख रुपये व सोना-चांदी की गहने चोरी हो गए। महादेव कॉलोनी निवासी अमित ने सिटी थाना में शिकायत दी कि नौ मई को सेक्टर 21 से उसकी बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन


बिजली निगम के एसडीओ योगेश कुमार ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि पांच मई को राजौंद निवासी किसान रामस्वरूप के खेत से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हो गया।

सेक्टर 19 निवासी सतीश कुमार ने तितरम थाना में शिकायत दी कि 15-16 मई की रात गांव शेरगढ़ स्थित उसके गोदाम से डेढ़ लाख रुपये का सरसों तेल चोरी हो गया। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चोरी की गाड़ी समेत दो काबू एक अन्य बाइक बरामद

कैथल। सीआईए-1 पुलिस ने दो आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने भैणी माजरा के बस अड्डे पर नाका लगाया। वहां पर थोड़ी देर बाद एक बाइक आए संदिग्ध शुगर मिल कॉलोनी कैथल निवासी राजेंद्र उर्फ राजू व कालूवाली गामड़ी कैथल निवासी जगदीप उर्फ काला को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी बाइक के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। यह बाइक सरकारी अस्पताल से 13 मई को चोरी पाई गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इस बाइक के अलावा थाना सिविल लाइन क्षेत्र से एक अन्य बाइक चोरी करना कबूल किया। दूसरी बाइक राजेंद्र के मकान से बरामद की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें