फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मकान से नकदी और हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चोरों ने गांव बिरथे बाहरी स्थित एक मकान से नकदी, गहने और हजारों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी पूजा ने राजौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह अक्तूबर को वह अपने घर पर ताला लगाकर रायसिंहनगर राजस्थान दिहाड़ी मजदूरी करने चली गई थी। जब चार नवंबर को अपने घर आई तो उसने देखा कि किसी ने उनके कमरे के दरवाजे का कुंडा काटकर 16 हजार रुपये, सोने की बाली, 10 तोले की चांदी की पाजेब, एक जूसर मशीन और एक छत का पंखा चोरी कर लिया। थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें