फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीसी से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव मूंदड़ी में एक नवंबर को हुई युवक की हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग के लिए ग्रामीणों ने वीरवार को शहर में आकर रोष जताया। भारी संख्या में ग्रामीण शहर के जवाहर पार्क में एकत्रित हुए और रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीण सुमित, राजेश, संदीप, सोनू, संजू, प्रदीप क्योडक़, गुरदीप व राकेश ने बताया कि एक नवंबर को जिन आरोपियों ने गोली मारकर गांव के युवक साहिल की हत्या की थी। उनमें से किसी आरोपी की आज तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस को बार-बार शिकायत देने और मौखिक रूप से अवगत करवाने के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। डीसी प्रीति ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।


ये था मामला

ज्ञात रहे कि गांव मूंदड़ी में एक युवक दिवाली के दिन पटाखे लेने दुकान पर गया था। वहां पर उसकी गांव के ही एक युवक से कहासुनी हो गई थी। जब युवक ने घर आकर परिवार को बताया और आरोपी युवक के घर उलाहना देने गए तो उसने साहिल नामक युवक पर गोली चला दी थी। इससे साहिल की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। अब तक गिरफ्तारी न होने के कारण ग्रामीणों ने अब प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें