कैथल। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार कैथल न्यायिक परिसर में 12 दिसंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष कंचन माही की देखरेख में होगा।
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कंवल कुमार ने बताया कि लोक अदालत में दीवानी, वित्तीय, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना, बैंक ऋण, बिजली-पानी बिल और श्रम विवाद सहित प्री-लिटिगेशन मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को सरल और सुलभ न्याय दिलाने के साथ न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम करना है।