फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत मंडी में धान की बंपर आवक, उठान नहीं

विज्ञापन
धान की फसल से लबालब कलायत अनाज मंडी। संवाद
विज्ञापन
कलायत। कलायत अनाज मंडी में इस समय धान की बंपर आवक बनी हुई है। अनाज मंडी में फसल डालने के लिए जगह ही नहीं है। इसके कारण किसानों का धान अनाज मंडी से बाहर डलवाया जा रहा है। आवक बहुत अधिक है लेकिन उठान नहीं हो पा रहा है। इसका कारण मजदूर न होना भी माना जा रहा है। इस समय प्रवासी मजदूर मंडी में आना बंद हो गए हैं और स्थानीय मजदूरों को अनाज मंडी के अंदर व बाहर दोनों ही जगह कार्य करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कमेटी सचिव ऋषि राज यादव ने बताया कि इस समय अनाज मंडी में पीआर धान के अलावा 1509, 1121, 1718 व मुच्छल धान की किस्में आ रही हैं। उन्होंने बताया कि अनाज मंडी कलायत में पीआर धान की आवक 333470 क्विंटल हो चुकी है। इसमें से 317020 क्विंटल धान की खरीद हैफेड की ओर से की जा चुकी है। पिछले वर्ष इस समय तक मंंडी में पीआर धान की आवक 17480 क्विंटल थी। इसी तरह से अभी तक कलायत अनाज मंडी में 1509 किस्म की 24220 क्विंटल की आवक हो चुकी है जो पूरा निजी व्यापारियों की ओर से खरीदा जा चुका है।
मुच्छल किस्म की आवक 13720 क्विंटल और धान की अन्य बारीक किस्में जिनमें 1121, 1718 व 1401 शामिल हैं, उनकी इस समय तक मंडी में 70410 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। पिछले वर्ष इस समय तक अनाज मंडी में बारीक किस्मों की आवक 92950 क्विंटल धान की आवक हुई थी। पीआर धान कलायत अनाज मंडी में 2461 रुपए प्रति क्विंटल, 1509 के दाम 4120, मुच्छल 4380 व अन्य बारीक धान की किस्में 4570 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रही है।

धान की फसल से लबालब कलायत अनाज मंडी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें