संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के निकट स्थित प्लाट के विवाद में नगर परिषद के कई कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज हो सकता है। ईओ कुलदीप मलिक ने रविवार को दिन भर इस संबंध में तथ्य जुटाए। देर सायं उन्होंने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है।
विदित रहे कि प्लाट पर नगर परिषद और नरवाना निवासी रामनारायण नाम के व्यक्ति द्वारा अपना दावा किया जा रहा है। इसी मामले में रविवार को नगर परिषद की ओर से तथ्य जुटाए गए। ईओ कुलदीप मलिक ने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है, जिन भी कर्मचारियों की लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा।