कैथल। जिले के एक गांव निवासी 52 वर्षीय महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर छेड़खानी, दुष्कर्म के प्रयास और अपशब्द कहने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 22 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे वह डिपो पर राशन लेने के लिए गई थी। वहां पर आरोपी सुरेश ने उसके साथ छेडख़ानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना प्रभारी रेखा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद