फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की अंगूठी छीनने के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सब्जी मंडी के नजदीक दो आरोपी एक व्यक्ति की सोने की अंगूठी छीनकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में उधम सिंह कॉलोनी माता गेट निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह बीते 25 दिसंबर को सब्जी मंडी से स्कूटी पर सब्जी लेकर घर आ रहा था। जब वह चंद्र फर्नीचर के पास पहुंचा तभी पीछे से आए दो युवकों ने उसकी स्कूटी को रुकवाया और कहने लगे कि एक महिला के आभूषण गुम हो गए हैं। अंगूठी का हॉलमार्क दिखाओ। हॉलमार्क दिखाने के लिए जैसे ही उसने अंगुली से अंगूठी निकाली तभी आरोपी उसे छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें